सिरसा 20 मई (आरएनएस)। डबवाली भाजपा अध्यक्ष रेणु शर्मा ने कालांवाली में प्रदेश सरकार द्वारा अमृत योजना 2.0 के तहत करवाए जा रहे 3130.50 लाख रुपये के वाटर पाइप लाईन कार्य का विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र देसुजोधा, चेयरमैन सतपाल शर्मा, मार्केट कमेटी के पूर्व सचिव सरदार मेजर सिंह, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश बाजपेयी, मंडल महामंत्री महेश आजाद, पूर्ण नागर, महिला मंडल प्रधान वीणा माहेश्वरी, पार्षद हरविंदर सिंह, मेजर चकेरियां, गुरविंदर चकेरियां, सोमी गदराना, ज्योति सरां, सुभाष ठाकुर, सुखदीप गिल, बीर सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता, जेई पब्लिक हैल्थ नरेंद्र और ठेकेदार उपस्थित रहे। इस मौके पर रेणु शर्मा ने कहा कि सरकार मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार धरातल पर काम कर रही है। इस पाइप लाइन से कालांवाली के बाशिंदो ंको स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा और उनकी वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि गांवों में पेयजल संकट न रहे, इसके लिए गांवों में नई पाइप लाइन डालने के साथ-साथ जलघरों की स्टोरेज क्षमता को बढ़ाने का भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल सप्लाई को नहरों से जोडऩे का काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आमजन को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए, ताकि आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों को लेकर नीतियां बना रही है, जिसका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। सरकार की विकासपरक नीतियों का ही परिणाम है कि लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है और भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

