सिरसा 20 मई (आरएनएस)। लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक रमेष साहुवाला को गतरात्रि होटल क्राउन प्लाजा, ग्रेटर नोएडा में लायन्स क्लब इंटरनैषनल जनपद 321-ए3 के पूर्व जनपद गर्वनर लायन दीपक टुटेजा ने उन द्वारा की गई समाज-सेवी कार्यों के लिए उन्हे अंतराश्ट्रीय लैप्पल पिन लगाकर सम्मानित किया। यह जानकारी क्लब के सचिव लायन रिखिल नागपाल ने दी। इससे पूर्व लायन हरजिन्द्र चण्डी एवं लायन धीरज अरोड़ा ने स्वामी रमेष साहुवाला को माला पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि इस अवसर उनके साथ लायन कुलदीप फुटेला, लायन अषोक वर्मा, लायन मोहित सोनी, लायन हरीश कटारिया, जनपद 321 ए3 के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पुनीत बांसल भी उपस्थित थे । इस अवसर पर लायन दीपक टुटेजा ने कहा कि लायन रमेश साहुवाला महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं, युवाओं को नशे से दूर करने का प्रयास कर रहें हैं, भूखे व्यक्ति के लिए स्वच्छ भोजन के लिए लंगर का प्रबन्ध कर रहें हैं। मैं उम्मीद करता हृं कि स्वामी रमेश साहुवाला मानवीय सेवाओं के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने, मधुमेह, कैंसर की बीमारियों की रोकथाम करने के लिए काम करेंगे। इसके लिए मैं इनके उज्जवल भविश्य की कामना करता हॅू तथा मुझे इन्हें सम्मानित करते हुए बहुत ही खुषी का अनुभव हो रहा हैं।
इस अवसर पर स्वामी रमेष साहुवाला ने कहा कि हमारी क्लब का उदेषय प्यार एवं मित्रता का भाव पैदा करना हैं, नागरिकता को बढ़ावा देना हैं तथा नि:स्वार्थ भाव से सेवा परियोजनाओं में भाग लेना हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि मुझे जो सम्मान मिला हैं उसके लिए मैं आभारी हू
इस अवसर पर, लायन ओ.पी. मैहत्ता, प्रदीप रहेजा, चेतन मैहत्ता, इन्द्र कुमार गोयल, संदीप गोयल, दिनेश टांटियां, रजनी सोनी, मैडन दीपा, सीमा मोंगा, सुनिता सैनी, कुसुम लता, नीलम रानी एवं अन्य ने स्वामी रमेश साहुवाला को बधाई दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

