सिरसा 20 मई (आरएनएस)। स्व. मास्टर रोशन लाल की 5वीं पुण्यतिथि पर परिजनों की ओर से नेहरू पार्क स्थित श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट में भंडारा लगाया गया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कृष्णा देवी, पुत्र संजय गोयल, केशव गोयल व भतीजे सतीश गोयल (प्रधान, होलसेल शू मर्चेंट ) परिवार सहित सर्वप्रथम श्री अग्रवाल पार्क पहुंचे। जहां श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट के प्रधान परषोतम गोयल ,उपप्रधान कीर्ति गर्ग व कोषाध्यक्ष सुनील जिंदल ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया। परिजनों ने सर्वप्रथम महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद श्री रामा क्लब में भंडारा लगाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने भी अपनी टीम के साथ उपस्थिति दर्ज करवाई और मा. रोशनलाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने मा. रोशनलाल द्वारा शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय प्रयासों की सराहना की। वे हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी अध्यक्ष भी रहे और व्यापारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहे। इस मौके पर प्रधान पुरषोतम गोयल, कीर्ति गर्ग, नरेश जिंदल,सुनील जिंदल, अशोक गुप्ता, एसएचओ ट्रैफिक धर्मचंद, जोगेंद्र नागपाल, अजय गोयल, संजीव जिंदल, बिट्टू गुप्ता व रामा क्लब सिरसा के सदस्य गणों सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

