सिरसा 20 मई (आरएनएस)। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से जिला प्रधान व प्रदेश महासचिव हीरालाल शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने बताया कि सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटा और हीरालाल शर्मा को जन्मदिन की बधाई व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर कीर्ति गर्ग ने कहा कि हीरालाल शर्मा ने सदैव व्यापारी वर्ग की आवाज को बुलंद रखा है। उन्होंने कहा कि हर व्यापारी के सुख-दुख में उन्होंने मदद की है और हर समस्या का अपनी सूझबूझ व अनुभव से समाधान करवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अमन व शांति से अपना व्यापार कर रहा है। सरकार द्वारा भी समय-समय पर व्यापारियों के खिलाफ लिए गए फैसलों के विरूद्ध भी हीरालाल शर्मा ने हमेशा आवाज बुलंद की और सरकार को अपने फरमान वापस लेने के लिए मजबूर किया। अंजनी कनोडिया, भीम सिंगला, शिव जैन, हेमन्त गुप्ता, प्रेम गुप्ता, राम कृष्ण गोयल (रामा ऑप्टिकल), दवेन्दर डागा, अमित गाबा, हीरा लाल गर्ग, नरेश (निट्टू), कवल जीत सिंह, संदीप मिढ़ा, नरेश जिंदल, अश्वनी बंसल, प्रवीन महिपाल, संजीव जिंदल, बिट्टु गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

