सिरसा 20 मई (आरएनएस)। गांव पनिहारी में पीएनडीटी सैल सिरसा के आदेशानुसार लगातार घट रहे लिंगानुपात में सुधार के लिए मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता डा. सूर्या ने की। इस मीटिंग में आयुष मेडिकल ऑफिसर, एलएचवी, गांव के सरपंच, पंचायत मैंबर, आरएमपी डॉक्टर, एएनसी, सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स तथा महिलाओं ने भाग लिया। मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कभी लिंगानुपात में सिरमौर रहने वाला सिरसा आज लिंगानुपात में लगातार पिछड़ता जा रहा है। गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। सभी ने संकल्प लिया कि वे लिंगानुपात में सिरसा को फिर से नंबर वन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं ग्राम सरपंच ने भी आश्वासन दिया कि अगर कोई व्यक्ति लिंग जांच करवाता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करवाई जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

