भोपाल 19 मई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व राष्ट्रपति स्व. नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. रेड्डी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वे लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के प्रति आजीवन समर्पित रहे। उनका जीवन हम सबको राष्ट्र सेवा, सादगी और जनकल्याण के लिए प्रेरित करता है।

