0 केन्द्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को चर्चा के लिए समय नहीं दिया, निंदनीय – डॉ. चरणदास महंत
रायपुर, 20 मई (आरएनएस)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। कल उनके बस्तर दौरे के दौरान कांग्रेस के खिलाफ यह कहना कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में नक्सल उन्मूलन के लिए कुछ नहीं किया, सफेद झूठ है। बघेल ने पत्रकारवार्ता में गृहमंत्री पर आरोप लगाया कि वे लगातार गलत बयानी कर गलत आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं। कांग्रेस के समय केवल नारायणपुर एवं सुकमा में ही नक्सलवाद था, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल में यह पूरे बस्तर में पहुंचा। भूपेश ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने 31 मार्च 2026 की तिथि में बस्तर को नक्सलमुक्त करार दिया है। उसके बाद भी वहां पर सीआरपीएफ एवं पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद क्यों है। नक्सल समाप्ति की घोषणा के बाद हमारे 17 जवान और शहीद हुए हैं। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि बस्तर को अडानी, अंबानी के हाथों की बेचने की तैयारी चल रही है जिसका कांग्रेस जन आंदोलन कर कड़ा विरोध करेगी। बस्तर में नगरनार प्लांट को निजी हाथों में सौंपने का कांग्रेस ने विरोध किया है। जिस तरीके से केन्द्रीय उपक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है उससे देश की आर्थिक स्थिति बदहाल हो रही है। ईंधन समास्या पर भी प्रधानमंत्री गलत बयानी कर रहे हैं। गहना-जेवर न खरीदने की अपील कही न कहीं केन्द्र सरकार की आर्थिक नीति के असंतुलन होने का प्रमाण है। रूस भारत को कम कीमत पर तेल देने को तैयार है तो प्रधानमंत्री पुतीन से बाद क्यों नहीं करते। पुलिस कमिश्नर प्रणाली की चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि ये सेवा निवृत्त अधिकारियों को उपकृत करने का प्रयास है। उन्हें अधिकार नहीं दिए गए हैं और पुलिस कमिश्नर प्रणाली रायपुर में लागू होने के बाद भी अपराधों में वृद्धि हुई है।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भाजपा की सरकार देश के लिए बर्बादी के हालात पैदा कर रही है। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को अमित शाह ने अपने दौरे के दौरान मिलने के लिए समय नहीं दिया। यह बेहद निंदनीय है। विधानसभा में उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में आदिवासियों के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। जिस पर केन्द्रीय गृहमंत्री ने 15 प्रतिशत बताकर आम लोगों को गुमराह किया है। पत्रकारवार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यनाराण शर्मा, अमितेश शुक्ला, अनिला भेडिय़ा, मलकीत सिंह गेंदु, संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ नेता गुरूमुख सिंह होरा सहित पूर्व विधायक अंबिका मरकार एवं विधायक सावित्री मंडावी सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

