रायपुर, 20 मई (आरएनएस)। रायपुर में खारुन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव काफी समय तक पानी में डूबा रहने के कारण बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे मृतक की पहचान करना मुश्किल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुरुष की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसका कद करीब 5 फीट 6 इंच, चेहरा गोल और रंग सांवला है। शव पर पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोवर मिला है।
पुलिस के अनुसार शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
त्रिपाठी
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

