रायपुर, 20 मई (आरएनएस)। रायपुर के फाफाडीह स्थित एक होटल में बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग का शव होटल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने देर रात डायल 112 को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि मृतक पटना से रायपुर आया हुआ था और फाफाडीह स्थित रंजीत होटल में ठहरा हुआ था। देर रात उसकी तबीयत बिगडऩे की आशंका जताई जा रही है। होटल सूत्रों के अनुसार मौत से कुछ समय पहले बुजुर्ग ने होटल रिसेप्शन पर फोन कर कमरे में पानी भेजने के लिए कहा था।
घटना के बाद होटल प्रबंधन ने शव को अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मेकाहारा लाया गया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रही है, हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच जारी है। पुलिस होटल स्टाफ और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल कर रही है।
त्रिपाठी
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

