सिरसा 20 मई (आरएनएस)। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की युवा इकाई सिरसा द्वारा सामाजिक और धार्मिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए एक सराहनीय पहल की गई। युवा इकाई के सदस्यों द्वारा स्थानीय पोस्ट ऑफिस के पास एकत्रित होकर गौ माता को हरा चारा डाला गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। सनातन धर्म में गौ सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है, इसी भावना के साथ युवाओं ने इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदेश महासचिव आकाश चाचाण व जिला महासचिव शुभम खेतड़ीवाला ने कहा कि गौ माता में करोड़ों देवी-देवताओं का वास होता है और उनकी सेवा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। हमारी युवा इकाई केवल राजनीतिक या सामाजिक मंचों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीव दया और जीव सेवा के कार्यों में भी हमेशा अग्रसर रहेगी। युवाओं का यही सेवा भाव एक समृद्ध और संस्कारी समाज का निर्माण करता है। गौ सेवा से मन को असीम शांति मिलती है। हमारी टीम भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगी ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए। इस मौके पर शंकर गर्ग, उमेश गर्ग, गौरव शर्मा, गौरव बांसल, हिमांशु मौजूद था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

