सिरसा 20 मई (आरएनएस)। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में सुभाष फुटेला, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। मुकेश कुमार जिला विज्ञान विशेषज्ञ भी उनके साथ थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में भौतिकी प्रयोगशाला, रसायन शास्त्र प्रयोगशाला और भाषा प्रयोगशाला एवं विभिन्न कक्षा-कक्ष का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रिंसिपल मदन मलिक ने आए हुए अधिकारी गण का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय शिक्षाविद् ने सुभाष फुटेला, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा को संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा बाबा साहब डॉ.बी.आर.अम्बेडकर का छायाचित्र भी सादर भेंट किया। बता दें कि सुभाष फुटेला अपने गृह क्षेत्र सिरसा में जिला कैथल से स्थानांतरण होकर प्रथम बार जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर सुशोभित हुए हैं। इस अवसर पर रितेंद्र पांडे, प्रमोद कुमार, पीयूष मक्कड़, प्रोमिला, वृंदा, नाजली, जयकरण, सुशील कुमार सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

