सिरसा 20 मई (आरएनएस)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. आशु शर्मा एवं जिला योग कोऑर्डिनेटर डा. सुरेंद्र पाल नागर के मार्गदर्शन में जिले के सभी ब्लॉकों में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया। ब्लॉक नाथूसरी चोपटा का प्रशिक्षण शिविर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नाथूसरी चोपटा में आयोजित किया गया, जिसमें खंड नाथूसरी चोपटा के सभी स्कूलों से शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य शिक्षकों को योग अभ्यास एवं योग प्रोटोकॉल की जानकारी प्रदान करना था। शिविर में योग के विभिन्न आसन प्राणायाम तथा दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के नोडल ऑफिसर डा. प्रमोद पाल व डा. संदीप, फार्मासिस्ट राजाराम तथा योग सहायक सुरेश, बजरंग साहू, हनुमान, बलवान, नीतिका, बजरंग, भीम, मीना, मोनिका मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

