मेरठ 20 मई (आरएनएस)। आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आहूत की गई। बैठक में किसानो को विगत माह में आई कुल 76 शिकायतों को पढ़कर सुनाई गई।
जिलाधिकारी द्वारा इनमें से कई शिकायतों की गुणवत्तापरक आख्या ना होने पर संबंधित विभाग को वापस कर दिया गया। किसानों द्वारा आज कुल 62 शिकायतें की गई, जिनको जिलाधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 2700 मिट्रिक टन यूरिया की 03 रैक आज लग रही हैं, सभी गन्ना और सहकारिता समिति की सभी समितिओं को 02 दिन में यूरिया उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी किसानों को शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण का आश्वासन दिया गया
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

