मेरठ 20 मई (आरएनएस)। अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 21 मई 2026 को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया जाना है। इस शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रात: 11.00 बजे सभी कार्यालय/विद्यालयों में आयोजित किया जायेगा। सभी विद्यालयों में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी विभिन्न विद्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रमो का आयोजन भी सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ग्रहण का आयोजन करायेंगे।
उन्होने बताया कि जिलाधिकारी कार्यकक्ष कलेक्ट्रेट मेरठ में दिनांक 21 मई 2026 को प्रात: 11.00 बजे आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में समस्त कलेक्ट्रेट अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

