मेरठ 20 मई (आरएनएस)। मंगलवार देर रात परतापुर थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लोर मिल में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। अफरा-तफरी के दौरान जान बचाने के लिए छत से कूदे मजदूरों में से दो मजदूर घायल हो गए। फायर ब्रिगेड की आठ गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग में लाखों के नुकसान की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक रविंद्र जैन की रिठानी में अशोका फ्लोर मिल है। बताया जाता है कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते मिल में अचानक आग लग गई। हालांकि मिल उस समय बंद थी। लेकिन, बिल्डिंग के प्रथम तल पर रहने वाले मजदूर आराम कर रहे थे।
आग लगते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कई मजदूर बिल्डिंग की छत से कूद गए। जिसमें शाहजहांपुर निवासी श्रीचंद और पूरन घायल हो गए। हादसे के चलते आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आठ गाडिय़ों ने घंटों चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अग्निकांड में लगभग 2500 कुंटल अनाज और मशीन जलकर खाक हो गई। फ्लोर मिल के मालिक के मुताबिक आग में लगभग 30 लाख के नुकसान की बात कही जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

