मेरठ 20 मई (आरएनएस)। बुधवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के मौहल्ला पडिय़ान में दो संप्रदायों के टकराव की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विवाद का कारण बने निर्माणाधीन मकान का काम रुकवा दिया।
दरअसल, पडिय़ान मौहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर के एक मकान में इलेक्ट्रीशियन उमेश का परिवार रहता है। उमेश के मुताबिक कुछ महीनों पहले उनके पड़ोस के दो मकान आसिफ नाम के व्यक्ति ने खरीदे हैं। जिन्हें तुड़वाकर आसिफ नया मकान बनवा रहा है। उमेश का आरोप है कि इस निर्माण के दौरान लापरवाही के चलते एक महीने पहले उनका मकान भी जमींदोज हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आसिफ के मकान का निर्माण रुकवा दिया था।
बुधवार को एक बार फिर आसिब ने अपने मकान पर काम शुरू करा दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और टकराव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आसिफ को फटकार लगाते हुए मकान का निर्माण तत्काल रोकने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में शांति है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

