मेरठ 20 मई (आरएनएस)। उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि स्नातको को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानो को गुणवत्ता युक्त कृषि निवेश के साथ कृषि प्रसार की सेवाए उपलब्ध कराने के उददेश्य से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन एग्री जंक्शन योजना संचालित की जा रही है।
प्रशिक्षित युवाओं की सेवाओं का उपयोग कृषक हित में करने के उददेश्य से कृषि केन्द्र /वन स्टाप शॉप की स्थापना के लिए कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबन्धन स्नातक/स्नातक (कृषि एवं सहबद्ध विषय) 40 वर्ष तक की आयु (अनु0जा0/ जनजाति/ महिलाओं को 05 वर्ष तक की छूट अधिकतम) के लाभार्थियों से वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन आमन्त्रित किए जाते है। वर्ष 2026-27 हेतु जनपद का कुल लक्ष्य 12 निर्धारित है, परियोजना की कुल लागत रू0 4.22 लाख है, जिसमें ऋण सीमा रू0 3.50 लाख होगी, कुल लागत का 17 प्रतिशत कुल 0.72 लाख मार्जिन मनी लाभार्थी/ऋणी द्वारा वहन किया जाएगा, कार्ययोजना के अनुसार एक उद्यमिता केन्द्र स्थापना हेतु स्वीकृत ऋण पर अग्रिम ब्याज अनुदान, परिसर किराया, लाइसेन्स शुल्क प्रतिपूर्ति एवं प्रशिक्षण आदि सहित अधिकतम रू0 77,900 की सहायता/व्यय किया जाना प्राविधानित है।
इच्छुक आवेदक दिनांक 30 मई 2026 तक कृषि विभाग की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://ड्डद्दह्म्द्बस्रड्डह्म्ह्यद्धड्डठ्ठ.ह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ अथवा द्धह्लह्लश्चह्य://ड्डद्दह्म्द्बष्ह्वद्यह्लह्वह्म्द्ग.ह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाईन सभी वांछित अभिलेखो को अपलोड करके कर सकते है। उन्होने बताया कि वन स्टाप शॉप की स्थापना के इच्छुक कृषि स्नातक योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में उप कृषि निदेशक, दिल्ली रोड, मेरठ कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

