मेरठ 20 मई (आरएनएस)। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सिद्धान्त शर्मा ने जनपद के दिव्यांगजनों को सूचित करते हुये बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना संचालित है, जिसके अन्तर्गत शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को जिनकी वार्षिक आय शहरी क्षेत्र रू0 56460/- एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 46080/- से अधिक न हो, आय प्रमाण पत्र, (मा0 सांसद,मा0 विधायक, महापौर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी अथवा ग्राम प्रधान द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र मान्य होगा) उपकरण (ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, बैशाखी, कृत्रिम हाथ पैर, लेप्रोसी किट, वांकिग स्टिक, वाकर, स्मार्ट केन, आदि) प्राप्त करने हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, मोबाईल नम्बर, जाति प्रमाण पत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति सहित आवेदन विभागीय पोर्टल द्धह्लह्लश्च://स्रद्ब14ड्डठ्ठद्दद्भड्डठ्ठह्वश्च.ह्वश्चह्यस्रष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर किये जाने का प्राविधान है। इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर पात्र दिव्यांगजन 01 सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

