– 108 एंबुलेंस ने कराया अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर 20 मई (आरएनएस)। हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी सुरेश का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से रिश्तेदार के घर जा रहा था। जब उसकी साइकिल हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव की मोड पर पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार महेंद्र रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी शिवशरण व पायलट गुलाब ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर बताते हुए 108 सरकारी एंबुलेंस से कानपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों द्वारा युवक को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

