वॉशिंगटन,20 मई। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इसी हफ्ते भारत का दौरा करेंगे. अमेरिकी विदेश विभाग के आधिकारिक बयान के मुताबिक, रुबियो 23-26 मई तक भारत के दौरे पर रहेगे और इस दौरान वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली जाएंगे.
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि रुबियो अपनी यात्रा के दौरान भारत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे.
भारत आने से पहले, रुबियो 22 मई को नाटो विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होने के लिए स्वीडन के हेलसिंगबोर्ग जाएंगे. अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो मीटिंग के दौरान नाटो गठबंधन के अंदर रक्षा निवेश बढ़ाने और ज्यादा बोझ साझा करने की जरूरत पर चर्चा करेंगे.
रुबियो के सात आर्कटिक देशों के नेताओं से मिलने की भी उम्मीद है, ताकि आर्कटिक क्षेत्र में साझा आर्थिक और सुरक्षा हितों और हाई नॉर्थ (आर्कटिक और उप-आर्कटिक क्षेत्र) में मजबूत स्थिति पर चर्चा की जा सके. रिलीज में आगे कहा गया है कि रुबियो स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन और नाटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
रिलीज में कहा गया, विदेश मंत्री मार्को रुबियो 22 मई को नाटो के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होने के लिए हेलसिंगबोर्ग, स्वीडन जाएंगे, जहां वह गठबंधन के सदस्य देशों में रक्षा निवेश बढ़ाने और बोझ को ज्यादा साझा करने की जरूरत पर चर्चा करेंगे. वे आर्कटिक सेवन देशों के अपने समकक्षों से मिलकर आर्कटिक में हमारे साझा आर्थिक और सुरक्षा हितों और हाई नॉर्थ में हमारी मजबूत स्थिति पर चर्चा करेंगे. वह स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन और नाटो सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे के साथ द्विपक्षीय मीटिंग भी करेंगे.
अमेरिकी विदेश विभाग की आधिकारिक रिलीज में कहा गया, स्वीडन से, विदेश मंत्री रुबियो 23-26 मई तक भारत जाएंगे, जहां वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे. रुबियो वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ऊर्जा सुरक्षा, ट्रेड और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

