बीजापुर,20 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की योजनानुसार जिले को आबंटित डायल 112 एवं सीन ऑफ क्राईम यूनिट मोबाईल फारेंसिक वाहन के जिले में संचालन हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर बीजापुर, पुलिस अधीक्षक बीजापुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर द्वारा हरी झण्डी दिखा कर जिले में योजना का शुभारंभ किया गया ।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिला बीजापुर में डायल 112 आपातकालीन सेवा एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट मोबाईल फॉरेंसिक वाहन का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपराध स्थल पर वैज्ञानिक जांच को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाना है।डायल 112 आपातकालीन सेवा के माध्यम से नागरिकों को पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता एवं महिला सुरक्षा संबंधी सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा आपातकालीन परिस्थितियों में शीघ्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित कर नागरिकों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाएगी। आपातकालीन पुलिस सहायता – किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध। दुर्घटना एवं मेडिकल इमरजेंसी में त्वरित रिस्पांस – जरूरत पडऩे पर संबंधित विभाग से समन्वय।महिला एवं बाल सुरक्षा सहायता – संकट की स्थिति में तत्काल मदद। घटनास्थल पर त्वरित पहुंच – पुलिस वाहन द्वारा मौके पर शीघ्र रिस्पांस। 24&7 नि:शुल्क सेवा – दिन-रात किसी भी समय सहायता के लिए उपलब्ध।5इसके साथ ही सड़क दुर्घटना एवं यातायात सहायता – दुर्घटना या यातायात संबंधी आपात स्थिति में मदद।अपराध की सूचना एवं तत्काल कार्रवाई – चोरी, झगड़ा, हमला आदि की सूचना पर त्वरित पुलिस सहायता। लोकेशन आधारित रिस्पांस सिस्टम – कॉल करने वाले की लोकेशन के आधार पर नजदीकी वाहन भेजा जाता है।सीन ऑफ क्राइम यूनिट मोबाईल फॉरेंसिक वाहन अपराध जांच के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से लैस एक विशेष इकाई है, जिसके माध्यम से अपराध स्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच की जा सकेगी। इसके अंतर्गत—अपराध स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रह ,फिंगरप्रिंट, ष्ठहृ्र, ब्लड सैंपल एवं डिजिटल एविडेंस की प्राथमिक जांच ,फोटो एवं वीडियो डॉक्यूमेंटेशन ,मौके पर ही प्रारंभिक फॉरेंसिक विश्लेषण,साक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से प्रयोगशाला तक भेजने की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।इस आधुनिक फॉरेंसिक वाहन के संचालन से अपराध अनुसंधान में तेजी, सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत आधार मिलेगा।जिला बीजापुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित सहायता एवं वैज्ञानिक जांच प्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। यह पहल कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ??इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति जानकी कोरसा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैया, कलेक्टर बीजापुर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर श्रीमति नम्रता चौबे, अपुअ (ऑप्स) श्री रविन्द्र कुमार मीणा, अपुअ (ऑप्स) श्री अमन कुमार झा, संयुक्त संचालक एफएसएल जगदलपुर श्रीमति अनुपमा मेश्राम, अपुअ श्री चन्द्रकांत गवर्ना, उपुअ मुख्य0 श्री शरद कुमार जायसवाल, उपुअ श्री रोशन आहूजा, वैज्ञानिक अधिकारी सीन ऑफ क्राईम यूनिट बीजापुर श्री लीलाधर कंवर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

