०थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिंदभाटा में दिनांक 19.05.2026 को आपसी पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की घटना सामने आई थी।बीजापुर,20 मई (आरएनएस)ं। पुलिस से मिली पजानकारी अनुसार मृतक राम समरथ उर्फ चिंगडु उम्र 35 वर्ष, निवासी भैरमगढ़ छिंदभाटा, पारा-मोहल्ले एवं आसपास निवासरत लोगों के गाय-बैल, बकरा-बकरी जंगल में चराकर मिलने वाले मेहनताना से अपना जीवन यापन करता था। जिसकी दिनांक 19.05.2026 को लगभग 11:30 बजे, आरोपी लखन समरथ उर्फ नाड़ी, उम्र लगभग 33 वर्ष ने मृतक के दाहिने कंधे, सीने पर डण्डे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी के द्वारा सुखधर पाड़े उर्फ झिटकु, उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी छिंदभाटा को भी सिर में डण्डे से मारकर घायल कर दिया गया। घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ भर्ती किया गया, जहां उपचार उपरांत उसे बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना भैरमगढ़ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन समरथ उम्र 33 वर्ष, निवासी भैरमगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्पष्ट व स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

