रुड़की,20 मई (आरएनएस)। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर नजर आए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

