ऋषिकेश,20 मई (आरएनएस)। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को रायवाला के वृद्धाश्रम और नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से समय समय पर इस प्रकार के संस्थानों का निरीक्षण करने को कहा। बुधवार को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला स्थित वृद्धाश्रम रायवाला पहुंचे। वहां उन्होंने आश्रम में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती लोगों से नशा छुड़ाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की संचालिका वैशाली से वहां चल रहे उपचार, पुनर्वास एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कक्षों एंव शौचालय का भी निरिक्षण किया।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक जीआर नौटियाल से केंद्र में चल रहे वृद्धाश्रम की बजाय नशा मुक्ति केंद्र के संचालन की जानकारी ली। इसके साथ-साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल से बात कर कहा कि इस प्रकार के संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर हो सके।
तत्पश्चात विधायक ने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए आवंटित 13 बीघा भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा तथा पशु संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है, और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मौके पर रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजल्वान, अभय शर्मा, शिवम पाल आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

