ऋषिकेश,20 मई (आरएनएस)। परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के वार्षिक चुनाव में 69 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर फूल सिंह वर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी अतर सिंह को 9 मतों से हराया। बुधवार को डोईवाला तहसील में परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान हुआ। 71 मतदाताओं में से 69 ने अपने मत का प्रयोग किया। एक बजे के बाद मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर फूल सिंह वर्मा को 39 और उनके प्रतिद्वंदी अतर सिंह को 30 मत प्राप्त हुए। फूल सिंह वर्मा 9 मतों से विजयी हुए। सचिव पद पर मनोहर सिंह सैनी को 45 जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुरेश चन्द्र भट्ट को 23 मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध रहा। मनोहर सैनी 22 मतों से विजयी हुए। सह सचिव पद पर महेश कुमार लोधी को 35 जबकि उनके प्रतिद्वंदी मोहम्मद अब्दुल्लाह जुबेर को 33 मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत अवैध रहा। महेश कुमार लोधी दो मतों से विजयी घोषित किए गए। पांच प्लस सदस्य पद पर मोईन अहमद सिद्दीकी को 42 और उनके प्रतिद्वंदी रमन कुमार को 26 मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत अवैध रहा। मोईन अहमद सिद्दीकी 16 मतों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर चौंकाने वाले परिणाम आए मनीष कुमार धीमान और अतुल कुमार दोनों को बराबर बराबर 34 मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत अवैध रहा। दोनों उम्मीदवारों ने आपसी सहमति से 6-6 माह रहने का फैसला किया गया। प्रथम 6 माह अतुल कुमार रहेंगे, उसके बाद 6 माह मनीष कुमार धीमान उपाध्यक्ष रहेंगे। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर तरन्नुम सलीम, कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार, लेखापरीक्षक पद पर भास्कर बलोनी, 5 प्लस सदस्य महिला पद पर पूजा यादव, 3 प्लस सदस्य महिला पद पर निधि, 3 प्लस सामान्य पद पर सुमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के निधन पर राजकीय शोक के चलते विजय जुलूस नहीं निकाला गया और न ही कोई जश्न मनाया गया। मतदान के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। जल्द ही निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा.
तेरहवीं बार अध्यक्ष बने फूल सिंह वमार्: परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला की स्थापना 2014 में हुए थी। तब से लेकर आज तक परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा बनते आ रहे है। इस वर्ष भी फूल सिंह वर्मा ने बाजी मारी है। जिसके बाद वह लगातार तेरहवीं बार भी परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वही सचिव पद पर लगातार चौथी बार भी मनोहर सिंह सैनी निर्वाचित हुए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

