उत्तरकाशी,20 मई (आरएनएस)। भटवाड़ी ब्लॉक के गजोली गांव में ग्रामीणों ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. राधेश्याम खंडूड़ी ने कहा कि मेजर जनरल ने अपने राजनीतिक जीवन में प्रदेश के विकास और जनता की सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी। ग्रामीणों ने उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर कमलेश्वर खंडूड़ी, शंकर खंडूड़ी, चंद्रशेखर खंडूड़ी, प्यारेराम खंडूड़ी, ज्योति खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

