उत्तरकाशी,20 मई (आरएनएस)। यमुनोत्री धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच मूलभूत व्यवस्थाओं की कमी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। धाम में यमुना तट पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रूप से खड़े होकर स्नान करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सुरक्षित घाट के अभाव में श्रद्धालु पत्थरों और बोल्डरों के बीच जोखिम भरे तरीके से यमुना में डुबकी लगाने को मजबूर हैं। वहीं पर्याप्त चेंजिंग रूम नहीं होने से भी यात्रियों को समस्या हो रही है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल,पंच पड़ा समिति के सचिव गिरीश उनियाल, पंच पड़ा समिति के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन उनियाल आदि ने धाम क्षेत्र से कूड़ा हटाने, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्नान घाट विकसित करने और पर्याप्त चेंजिंग रूम की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

