उत्तरकाशी,20 मई (आरएनएस)। गंगोत्री यात्रा मार्ग पर उचित कूड़ा प्रबंधन की कमी है जिससे होटलों और मार्ग का कई टन कूड़ा सीधा भागीरथी नदी में जा रहा है। यह स्थिति नदी और आसपास के जंगलों की जैव विविधता को प्रभावित कर रही है। चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे यात्रा रूटों पर कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था चरमरा गई है। प्रशासन द्वारा नियुक्त विभागों की लापरवाही से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। गंगोरी में नदी किनारे बने होटलों से कूड़ा सीधा भागीरथी में गिर रहा है। इसमें प्लास्टिक की मात्रा सबसे अधिक है। पानी की बोतलों सहित जैविक और अजैविक कूड़ा नदी के पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ रहा है। नेताला, बड़ेथी, भटवाड़ी और गंगनानी जैसे क्षेत्रों में भी यही समस्या है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कूड़ा बढऩे की शिकायतें स्वीकार की हैं। उन्होंने जल्द ही संबंधित विभागों को बुलाकर स्वच्छता अभियान चलाने का आश्वासन दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

