उत्तरकाशी,20 मई (आरएनएस)। भटवाड़ी विकासखंड के गणेशपुर गांव में लोनिवि की लापरवाही के चलते वर्षों पुराना पारंपरिक घराट बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा की सड़क निर्माण कार्य के दौरान विभाग ने नहर में मलबा डालकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे घराट तक पानी पहुंचना पूरी तरह बंद हो गया। उन्होंने प्रशासन और लोनिवि से जल्द नहर की मरम्मत कर घराट को दोबारा संचालित करने की मांग की।
गणेशपुर के कमलाराम बधानी ने बताया कि सड़क निर्माण और अन्य कार्यों के दौरान घराट तक पानी पहुंचाने वाली नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन लंबे समय बीतने के बाद भी विभाग की ओर से इसकी सुध नहीं ली गई। नहर बंद होने से घराट का संचालन पूरी तरह ठप पड़ा है। घराट गांव की पारंपरिक व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा था।
पहले आसपास के गांवों के लोग आटा पिसवाने आते थे लेकिन अब उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। लोनिवि के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन और लोनिवि से जल्द नहर की मरम्मत कर घराट को पुन: संचालित करने की मांग की है। वहीं, भटवाड़ी लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन लाल ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह पुराना मामला नहीं है। मामले में अधिकारियों को भेजकर मौके का मुआयना करवाया जाएगा। साथ ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

