कोटद्वार,20 मई (आरएनएस)। रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांडानाला व आसपास के करीब 12 गांवों में बीएसएनएल की संचार सेवा सोमवार रात से ठप है। संचार सेवा ठप होने से ग्रामीण अपने नाते रिश्तेदारों का हालचाल नहीं पूछ पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से संचार सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत कांडानाला की प्रधान बिनीता ध्यानी, ग्रामीण काजल, संगीता देवी, गोल्डी, प्रेम सिंह, शिवानी आदि ने बताया कि कांडा, दियोड़, जवाडिय़ूं रौला, बिरोबाड़ी, भैंस्यारौ, जोपुर, गजरोड़ा, बुडोलाखोला, तूण्यूं, बसुसेरा, सकनेड़ी, चौड़, बैडवाड़ी, खेड़ा, तूणीचौड़ आदि में पिछले तीन दिनों से संचार सेवाएं ठप पड़ी हुई है। ग्रामीण वह अपने नाते रिश्तेदारों का हालचाल तक नहीं पूछ पा रहे हैं। नेटवर्क के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को भी परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कार्बेट नेशनल पार्क से सटे होने के कारण नेटवर्क की जरूरत अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों से क्षेत्र में संचार सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
केबल धुमाकोट के पास कटने के कारण सोमवार रात से सेवा बाधित हो रखी है। नेटवर्क बहाली के प्रयास जारी हैं। अगले एक-दो दिनों के भीतर लाइन को ठीक कर क्षेत्र में संचार सेवाएं बहाल कर दी जाएगी। – शेखर सुमन, जेटीओ बीएसएनएल कार्यालय लैंसडौन।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

