कोटद्वार,20 मई (आरएनएस)। विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेंधीखाल की प्रधानाध्यापिका बबीता बिष्ट ने निजी खर्च पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा जाली लगवाई। इतना ही नहीं दीवार व मुख्य गेट भी लगवाया। क्षेत्र में बाघ समेत कई जंगली जानवरों के होने से खतरा बना रहता है। इस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेंधीखाल की प्रधानाध्यापिका बबीता बिष्ट ने विद्यालय परिसर को सुरक्षित बनाने का निर्णय लिया और अपने स्तर से कार्य कराकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इसमें करीब 60 हजार की धनराशि खर्च हुई। प्रभारी बीआरसी चंद्रमोहन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षिका के इस कार्य की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी बबीता बिष्ट के प्रयासों की सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

