सिरसा 21 मई (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । संदिग्ध ठिकानों पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है । इसी कड़ी में थाना शहर डबवाली, थाना औढ़ा व अपराध शाखाओं की कुल 11 टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ गांव शेरगढ़ व घुकांवाली में संदिग्ध ठिकानों पर कांबिंग ऑपरेशन चलाया । पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर इस सर्च अभियान को सफल बनाया ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने स्निफर डॉग की सहायता से संदिग्ध स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई । इस दौरान एएनसी स्टाफ डबवाली ने गांव घुकांवाली में कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान अवैध असला बरामदगी मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर आरोपी जसबीर सिंह उर्फ बब्बू को काबू कर लिया । आरोपी दिनांक 02.05.2026 को आरोपी अवतार सिंह से बरामद अवैध पिस्तौल 315 बोर मामले में थाना कालांवाली में दर्ज अभियोग में वांछित चल रहा था ।डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें, व मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 पर संपर्क करें । इसके साथ ही डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 पर सूचित करें । सूचना देने वाले का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा । इसके अलावा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना, चौकी या डायल 112 पर तुरंत सूचना दें ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

