– पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं का किया गया अभिनंदन
सिरसा 21 मई (आरएनएस)। ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजनाÓ के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) की यात्रा पर गए श्रद्धालु वीरवार अल सुबह वापिस सिरसा पहुंचे। सिरसा पहुंचने पर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और आध्यात्मिक उत्साह साफ दिखाई दिया।
गौरतलब है कि 15 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजनाÓ के तहत सिरसा से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए विशेष ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस विशेष ट्रेन में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 800 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे। यात्रा के दौरान खान-पान, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के बेहतर प्रबंध किए गए थे। उन्होंने इस धार्मिक यात्रा को यादगार और आध्यात्मिक अनुभव बताया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद परिजनों और संगत ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

