सुल्तानपुर 21 मई (आरएनएस)। एक अनियंत्रित कार ने वृद्ध को टक्कर मार दिया। गम्भीर हालत में उसे पुलिस ने जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।उसे जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान धम्मौर थाना क्षेत्र कचनावा गांव निवासी राम फेर पुत्र दुखीराम के रूप में हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सहित चालक राम प्रीत चौहान निवासी पढ़वापुर को हिरासत में ले लिया।कुड़वार थाना क्षेत्र में इस्लामगंज बाजार में बुधवार शाम उक्त दुर्घटना हुई।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार बोले मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

