सुल्तानपुर 21 मई (आरएनएस)। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, सिरवारा मार्ग में दिनांक 20 मई 2026 को विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘संस्कार केंद्र प्रशिक्षण वर्गÓ का गरिमामयी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदन से हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री युगल किशोर मिश्रा जी ने अपने प्रभावी प्रस्ताविकी उद्बोधन में ‘संघ कार्य एवं उसके विविध आयामÓ विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौरवशाली 100 वर्ष की यात्रा और **Óपंच परिवर्तनÓ** (सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य) पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि “संस्कार केंद्र विद्या भारती की वह पवित्र प्रयोगशाला है, जहाँ बालकों में राष्ट्रभक्ति के बीज बोए जाते हैं।”विद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरि दर्शन राम जी ने बच्चों को मोबाइल और पाश्चात्य संस्कृति के कुप्रभाव से बचाकर भारतीय संस्कारों से जोडऩे पर विशेष बल दिया। मुख्य वक्ता एवं क्षेत्रीय संस्कार सेवा प्रमुख आदरणीय राघव कुमार जी ने संस्कार केंद्र की दैनिक गतिविधियों, कहानी और खेल के माध्यम से चरित्र निर्माण की पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। काशी प्रांत के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलाकर जी एवं नरसिंह जी ने भी अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए।
प्रथम सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को टोलियों में विभाजित कर आदर्श केंद्र संचालन का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जटाशंकर जी ने किया तथा आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य श्री युगल किशोर मिश्रा जी द्वारा किया गया। इस वर्ग में काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों से आए 60 से अधिक संस्कार केंद्र संचालक पूर्ण निष्ठा के साथ भाग ले रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

