अयोध्या 21 मई (आरएनएस)। पुराकलंदर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को प्वाइजनिंग के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पुराकलंदर थाना क्षेत्र के शांतिपुर गांव निवासी काली प्रसाद वर्मा उम्र 45 वर्ष पुत्र राममनोहर वर्मा को उनका पुत्र अनीस वर्मा गंभीर हाल में लेकर देर रात अस्पताल आया था। युवक को प्वाइजनिंग की शिकायत थी। जिसको इलाज के लिए भर्ती कर अग्रिम विधिक कार्रवाई और जांच पड़ताल के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

