! भीषण गर्मी और लू में भी नहीं थम रही पेड़ों की कटान, आपदा को अवसर में बनाने में जुटा है वन विभाग,क्षेत्रीय वन कर्मियों की मिली भगत से काटे जा रहे हैं हरे और प्रतिबंधित पेड़।
दूबेपुर, सुल्तानपुर।जी हां जहां एक तरफ प्रचंड गर्मी और जिले के 44, 45 डिग्री से अधिक तापमान से जनजीवन अस्त व्यस्त है, इसी आपदा को अवसर में बनाने में जुटा है वन विभाग! दूबेपुर क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से चल रही है। एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों रुपये खर्च कर पौधरोपण करवाती है वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर की जा रही है।
एक सप्ताह में विकास खंड दूबेपुर के विभिन्न इलाके जैसे भाईं, लौहर दछिण, कुत्तुबपुर, आरडीह, कानूपुर, टिकरिया, बहरौली में लगभग दो दर्जन से अधिक फलदार एवं छायादार पेड़ों की कटाई बेरोक-टोक की गई। जनहित में लोगों ने नवगत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से हरे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

