सुल्तानपुर।सुल्तानपुर के भगवतगढ़ भपटा गांव में पूर्व प्रधानाचार्य विश्वनाथ पांडेय की अगुवाई में गुरुवार से शुरू होने वाले श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया।आचार्य रतन पांडे राहुल भारद्वाज और संदीप शास्त्री ने विधि -विधान से कृष्ण मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन कर कलश में जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए कथा स्थल पहुंची। मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बैंड बाजे के साथ निकाली गई। इस कलश यात्रा में ग्रामीण परिधानों में सजी महिलाएं मंगल कलश लिए हुई थी।युवक भजनों पर नृत्य करते हुए दिखाई दिए। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक आचार्य रतन जी महाराज ने लोगों को कथा के महत्व के बारे में बताया उन्होंने जानकारी दी।बताया कि कथा प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से शुरू होगी और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोग श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर उसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर सेवानिवृत इंजीनियर छविनाथ पांडेय, पूर्व शिक्षक दयाराम पांडेय, सुरेश कुमार ,उमाकांत तिवारी, सुरेंद्रनाथ पांडेय ,पूर्व हवलदार सत्य प्रकाश ,प्रवक्ता आत्मप्रकाश, राम प्रकाश एडवोकेट ,ब्रह्मदेव पांडेय ,शिवम ,विवेक ,आशुतोष , देव,ध्रुव ,दिलीप, रमेश, सुरेश और संदीप सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

