मेरठ 21 मई (आरएनएस)। आज जिलाधिकारी कार्यकक्ष कलेक्ट्रेट मेरठ में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई गई। आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ इस प्रकार है-हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक संकल्प लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडने की भी शपथ लेते है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति नवीन चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

