मेरठ 21 मई (आरएनएस)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह-प्रथम ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र दिनांकित 07 मई, 2026 के अनुसार दिनांक 01 जून, 2026 से 30 जून, 2026 तक जनपद मेरठ में मुजफ़्फरनगर, सहारनपुर, गाजिय़ाबाद, बुलन्दशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, शामली तथा मेरठ के विधि छात्रो हेतु ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिमसें 10 दिन का इन्टर्नशिप कार्यक्रम व 20 दिन प्रोजेक्ट वर्क किया जायेंगा।
साथ ही यह भी अवगत कराना है कि जो विधि छात्र ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप करना चाहते है वह अपना आवेदन-पत्र कॉलिज के विभागाध्यक्ष से संस्तुति कराकर निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक प्रपत्र संलग्न करते हुए दिनांक 25 मई 2026 को सांय 05:00 बजें तक रजिस्टर्ड डाक तथा व्यक्तिगत रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ के कार्यालय में जमा कर सकते है। उक्त अवधि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेंगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

