मेरठ 21 मई (आरएनएस)। कंकरखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाना पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। जिस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
टीकाराम कॉलोनी का रहने वाला प्रमोद कुमार अपनी पत्नी रेनू के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। प्रमोद ने बताया कि उसका अपने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से विवाद चल रहा था। शिकायत के बावजूद जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिसकी जांच थाने पर आई।
प्रमोद का कहना है कि आरोपी पक्ष की बेटी पुलिस में है। जिसके दबाव में केस की जांच कर रहे दरोगा ने प्रमोद के परिवार का उत्पीडऩ शुरू कर दिया। आए-दिन दरोगा प्रमोद को ही घर से उठा कर ले जाता है और मोटी रकम वसूलने के बाद छोड़ता है। प्रमोद का आरोप है कि दरोगा का कई बार उसे थाने में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर चुका है।
इतना ही नहीं दरोगा ने प्रमोद और उसकी पत्नी पर दबाव बनाकर आरोपी के पक्ष में जबरन समझौता लिखवाया। सीएम पोर्टल पर समझौते को अपलोड करके जबरन ओटीपी मंगाते हुए प्रमोद के केस का निस्तारण कर दिया। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज और दरोगा की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रमोद ने अधिकारियों को सौंपी। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

