कुशीनगर, 21 मई (आरएनएस)। जनपद के सेवरही पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट की 2280 रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं मोबाइल फोन सहित अन्य सामान के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सेवरही पुलिस ने मुकामी थाना क्षेत्र हुई लूट की घटना का स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-115/2026 धारा 352, 351(3), 309(4), 61(2), 317(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उनके कब्जे से लूट की धन राशि में से 2280 रुपये, घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार तीनों अभियुक्त एक ही गांव दवनहा के रहने वाले हैं तथा आपस में मिलकर मनबढ़ किस्म की गतिविधियां करते थे। थाना सेवरही क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आने -जाने वाले राहगीरों को मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट करते थे। लूट की गई राशि को आपस में बाँटकर मौज-मस्ती करते थे। बीते 18 मई को दोपहर लगभग 01:40 बजे लोक नायक इंटर कॉलेज गौरी नगर के मैदान में एक व्यक्ति से 4800/- रुपये तथा कुछ महत्वपूर्ण कागजात लूटकर मोटरसाइकिल से भाग निकले थे। जिसके संबंध में थाना सेवरही में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आदित्य राय उर्फ चिन्टू राय, पुत्र मधुसूदन राय, निवासी दवनहा, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर, रजत सिंह, पुत्र दिनेश्वर सिंह, निवासी दवनहा, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर, रंजीत पटेल, पुत्र छोटेलाल पटेल, निवासी दवनहा, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर बताते जा रहे है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उ0नि0 अनिल शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही, उ0नि0 पंकज कुमार, उ0नि0 आकाश सिंह चौकी प्रभारी पिपराघाट, उ0नि0 मिथिलेश प्रजापति,
का0 इन्दल यादव, का0 मो0 आरिफ खान, का0 अनिल यादव, का0 रंजीत चौहान शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

