श्रीनगर गढ़वाल 21 मई (आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कृषि एवं संबद्ध विज्ञान संकाय की बोर्ड बैठक पद्मश्री से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में बीएससी (ऑनर्स) कृषि, वानिकी और उद्यानिकी के नए पाठ्यक्रमों को आईसीएआर की 6वीं डीन समिति और एनईपी 2020 के अनुरूप स्वीकृति दी गई। साथ ही एमएससी कृषि, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एवं ग्रामीण प्रौद्योगिकी से जुड़े पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी प्रदान की गई। मौके पर डॉ. सिंह ने पाठ्यक्रम निर्माण में संकाय सदस्यों के कार्य की सराहना करते हुए एमएससी पाठ्यक्रमों को आईसीएआर मानकों के अनुरूप और मजबूत बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर अनुशासन, विविधता और शैक्षणिक जागरूकता की प्रशंसा की तथा उन्हें उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने को प्रेरित किया। मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. आरएस नेगी, प्रो. एमएस पंवार, डा. एके नेगी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

