भिलाई,21 मई (आरएनएस)। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला और चिंतन शिविर पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर की विशेष उपस्थिति में दिनांक 23 और 24 मई 26 को ग्राम कुरदा ( चांपा) में सम्पन्न होगी। छह सत्रों में आयोजित दो दिवसीय शिविर में लोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन जैन, राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह, प्रसिद्ध साहित्यकार रामकुमार तिवारी,अशोक पंडा प्रदेशाध्यक्ष, श्याम मनोहर सिंह प्रांतीय महासचिव लोसपा के वरिष्ठ नेता नंदन गुप्ता , राजकुमार अग्रवाल, अरंविद सिंह, कन्हैया लाग गौतम, नित्यानंद प्रधान, आदित्य मिश्र, शिव नेताम, जावेद उस्मानी भी उल्लेखनीय हिस्सेदारी करेंगे।पार्टी कार्यकर्ता कार्यशाला और प्रशिक्षण शिविर आयोजन समिति के प्रमुख और जिला लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसिंह क्षत्री , जिला प्रवक्ता कुशल जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष फेकन सिंह ने सयुक्त बयान में जानकारी देते हुए बताया कि , समाजवादी धारा के इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश भर से चुनिंदा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शिविर में सहभागिता की स्वीकृति आयोजन समिति को मिल चुकी है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

