रायपुर,21 मई (रायपुर)। राजधानी रायपुर में अश्लील वीडियो के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की उगाही करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, मामला थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 289/26 के तहत धारा 308(2), 3(5) बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता को 20 मई 2026 की शाम एक अज्ञात नंबर से मिस कॉल आया था। कॉल बैक करने पर आरोपी पक्ष ने उसे अश्लील वीडियो भेजा और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की।पीडि़त द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर लगातार धमकियां दी जाने लगीं। इसके बाद प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दबिश दी।गिरफ्तार आरोपियों में तामेश्वर सोनवानी (19), राजकुमार कुर्रे (18), कोमल यादव (21), छोटू टंडन (20) और सैय्यद सैफ अली (30) समेत अन्य शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह संगठित तरीके से लोगों को फंसाकर अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करता था। आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और पीडि़तों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।रायपुर पुलिस ने कहा है कि साइबर ब्लैकमेलिंग और डिजिटल अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

