भोपाल 21 मई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के गौरव, हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर, ‘पद्म श्रीÓ से सम्मानित सुप्रसिद्ध साहित्यकार शरद जोशी की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. जोशी ने हमेशा आम जन की भावनाओं और समस्याओं को केंद्र में रखकर ही अपने शब्दों को पिरोया। अपनी संवेदनशील लेखनी एवं तीक्ष्ण व्यंग्यों से समाज को जगाया और साहित्य जगत को नई दृष्टि दी। वे हम सबके लिए सदा प्रेरणापुंज रहेंगे।

