भोपाल 21 मई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धरती माता के सच्चे सपूत, ‘पद्म विभूषणÓ से सम्मानित पर्यावरणविद् और ‘चिपको आंदोलनÓ के प्रणेता सुन्दरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व.बहुगुणा ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर जो योगदान और संदेश दिए, वे सभी वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अत्यंत अनुकरणीयहैं।

