भोपाल 21 मई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवसÓ पर देश के सभी शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी को शांति और मानवता की रक्षा के लिए हर तरह की हिंसा और आतंकवाद के विरुद्ध सदैव एकजुट और जागरूक रहने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। हमारे लिए राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा सर्वोपरि है।

