भोपाल 21 मई (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवसÓ पर सभी चाय प्रेमियों और चाय उत्पादन से जुड़े परिश्रमी भाई-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चाय साथ हो, तो हर रिश्ते और संवाद में आत्मीयता की एक अलग ही महक फैल जाती है। एक प्याली चाय से जो ताजग़ी और ऊर्जा मिलती है, उसे शब्दों में कहना आसान नहीं है।

