भोपाल 21 मई (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, कबाड़े का सामान, रूई, सब्जी, मुर्गे की दुकानें एवं दुकानों के बाहर रखा सामान आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन, बांस बल्ली, गन्ने की चरखी आदि को हटवाया और ठेले, आटो, इलेक्ट्रिक कांटे, सादे कांटे, कैरेड, पन्नी, लाईट, तराजू पल्वा आदि जप्त किये। निगम अमले ने मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक 01 पेड़ को भी कटवाया। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देकर रोशनपुरा पीतल मंदिर के पास अवैध रूप से बना 01 मकान जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने गुरूवार को कोलार चूना भट्टी, सर्वधर्म, निर्मलादेवी गेट, डीमार्ट, ललिता नगर, जवाहर चौक, रोषनपुरा, रेतघाट, पॉलीटेक्निक, बोट क्लब, लिंक रोड नं0-1,2 एवं 3, शाहपुरा, शैतान सिंह चौराहा, बि_ल मार्केट, एम.पी. नगर जोन-1 विषाल मेगा मार्ट, बावडिया कलां, होषंगाबाद रोड, बागमुगालिया, ओम नगर चौराहा, रायसेन रोड अप्सरा टाकीज, प्रभात चौराहा, अषोका गार्डन, जहांगीराबाद, शब्बन चौराहा, बरखेड़ी, रफीकिया स्कूल, चौक बाजार, हमीदिया रोड, भोपाल टाकीज, करोंद चौराहा आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बागमुगालिया आठ दुकानों के पास सर्विस रोड से बांस बल्ली, शाहपुरा शैतान सिंह चौराहा से आवागमन में बाधक 07 चार पहिया वाहन एवं रायसेन रोड अप्सरा टॉकीज से 40 चार पहिया वाहनों को भी हटवाया साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, कबाड़े का सामान, रूई, सब्जी, मुर्गे की दुकानें एवं दुकानों के बाहर रखा सामान, गन्ने की चरखी आदि को हटवाया और 03 ठेले, 02 सब्जी के आटो, 02 इलेक्ट्रिक कांटे, 02 सादे कांटे, 40 कैरेड, 02 सब्जी की पन्नी, 01 लाईट, 01 तराजू पल्वा आदि जप्त किये। निगम अमले ने बरखेड़ी फाटक के सामने से मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक 01 पेड़ को भी कटवाया।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देकर रोशनपुरा पीतल मंदिर के पास अवैध रूप से बना 01 मकान जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ा।

